Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

त्योहारों को भयमुक्त बनाने के लिए कैंट पुलिस ने निकाली बाइक रैली, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

 त्योहारों को भयमुक्त बनाने के लिए  कैंट पुलिस ने निकाली बाइक रैली, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी


त्योहारों की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस- जितेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक कैंट




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर नवरात्रि और विजय दशमी के पावन पर्वों को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना कैंट पुलिस ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च और बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हो गए। प्रभारी निरीक्षक कैंट जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस बाइक रैली और फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराना और हुड़दंगियों को यह सीधी चेतावनी देना था कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। बाइक रैली कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्ग  इंजीनियरिंग कॉलेज, दिव्य नगर, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, बेतियाहाता, शास्त्री चौक, कचहरी चौक और गोलघर आदि इलाको में गयी।  रैली के दौरान प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों की आड़ में हुड़दंग मचाने, शांति का माहौल बिगाड़ने, छेड़खानी करने या कानून को अपने हाथ में लेने वालों से पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की, तो उसे सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। विशेष तौर पर महिलाओं की सुरक्षा और शहर के सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस के इस कड़े रुख और शक्ति प्रदर्शन से शहर के आम नागरिकों और व्यापारियों में सुरक्षा का एक मजबूत और अभेद्य विश्वास पैदा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बिना किसी डर या संकोच के हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस हाई-अलर्ट सुरक्षा इंतजाम से यह स्पष्ट संदेश है कि गोरखपुर में इस बार का पर्व पूरी तरह भयमुक्त, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies