हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकास खण्ड बहजोई में पांच दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर का शुभारंभ
बहजोई:
आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत विकास खण्ड स्तर पर 'सेवा सेतु अभियान' के द्वितीय चरण का भव्य आयोजन किया गया। विकास खण्ड बहजोई के प्रांगण में आयोजित यह शिविर 05 दिवसीय (दिनांक 13/10/2026 से 17/10/2026 तक) होगा।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेश शंकर राजू (चेयरमैन, नगर पालिका बहजोई) द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत चेयरमैन बहजोई ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं जानकारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर मौके पर खण्ड विकास अधिकारी (BDO) ओमवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (ADO), आकाश कुमार सचिव सहित विभिन्न प्रमुख विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मोहित गुप्ता, श्रम विभाग से करतार सिंह तथा समाज कल्याण विभाग से विजेन्द्र सिंह आदि ने अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

