हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
ग्राम भवन में धान की क्रॉप कटिंग का जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने किया निरीक्षण, स्वयं भी काटी धान की फसल
निर्धारित क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कर प्राप्त हुई 12.42 किलोग्राम धान की उपज, मानकों के अनुसार किया गया उत्पादकता का आकलन
सम्भल (बहजोई), 13 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद सम्भल में खरीफ-2026 की प्रमुख फसल धान की उत्पादकता का आकलन करने तथा आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्रॉप कटिंग प्रयोग कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील चन्दौसी के विकासखंड बहजोई की न्याय पंचायत राजपुर के अंतर्गत ग्राम भवन में धान की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग के अंतर्गत स्वयं भी धान की फसल काटी तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपज का आकलन कराया।
क्रॉप कटिंग प्रयोग के अंतर्गत गाटा संख्या 884 में निर्धारित मानकों के अनुसार 43.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई कराई गई। इसके लिए निर्धारित 10×10 मीटर के क्षेत्र की फसल कटवाकर प्राप्त धान को क्रॉप कटिंग के मानकों के अनुसार मापने की कार्यवाही की गई। कटाई के उपरांत प्राप्त धान का वजन किया गया, जिसमें कुल 12.42 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इस प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित क्षेत्रफल में प्राप्त उपज के आधार पर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है।
क्रॉप कटिंग प्रयोग के लिए खेतों का चयन निर्धारित मानकों के अनुसार यादृच्छिक (रैंडम) आधार पर किया जाता है। चयनित खेत में निर्धारित आकार का प्लॉट तैयार कर उसमें खड़ी फसल की कटाई की जाती है। इसके बाद प्राप्त उपज का वजन कर आंकड़े दर्ज किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर प्रति इकाई क्षेत्रफल में फसल की उत्पादकता का आकलन कर जनपद की औसत उत्पादकता निर्धारित करने में सहायता मिलती है। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े शासन को प्रेषित किए जाते हैं, जो कृषि उत्पादन के सटीक आकलन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार चन्दौसी रविन्द्र विक्रम, क्षेत्रीय लेखपाल रचना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय, जनपद सम्भल।

.jpeg)