Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मिला आधुनिक संसाधनों का संबल, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 

अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मिला आधुनिक संसाधनों का संबल, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सम्भल (बहजोई), 03 अक्टूबर 2026 

जनपद की अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद सम्भल को प्राप्त नवीन अग्निशमन एवं रेस्क्यू वाहनों को आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संबंधित अग्निशमन केंद्रों पर इन वाहनों को उपलब्ध कराया गया है।

अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद सम्भल को 01 मोटर फायर इंजन विद रेस्क्यू विद सर्च एंड रेस्क्यू इक्विपमेंट (क्षमता 4000 लीटर) तथा 01 वाटर टेंडर (क्षमता 2500 लीटर) उपलब्ध कराया गया है।

इन आधुनिक अग्निशमन एवं रेस्क्यू वाहनों की उपलब्धता से नगरीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में आगजनी तथा अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इससे अग्निशमन विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता भी मजबूत होगी।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निकांड तथा अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

नवीन अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता से जनपद में अग्निशमन, बचाव एवं आपदा राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल दक्षिणी मनोज कुमार रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सम्भल कृष्णाकान्त ओझा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सम्भल अशोक कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी फायर स्टेशन सम्भल सनद कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies