Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन रवाना*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन रवाना*


जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सम्भल (बहजोई), 01 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं पात्र श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर श्रम विभाग के प्रचार वाहन को रवाना किया।

प्रचार वाहन के माध्यम से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न विकास खंडों, पंचायत क्षेत्रों एवं निर्माण स्थलों पर पहुंचकर निर्माण श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने बताया कि प्रचार वाहन के साथ विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी तैनात किया गया है। इनके द्वारा निर्माण श्रमिकों के पंजीयन में सहायता की जाएगी। उन्होंने निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे नियमानुसार अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि पात्रता के अनुसार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रमुख श्रमिक कल्याणकारी योजनाएं

मातृत्व शिशु हितलाभ एवं बालिका मदद योजना

संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

कन्या विवाह सहायता योजना

निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना

महात्मा गांधी पेंशन योजना

निर्माण कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना

अटल आवासीय विद्यालय योजना

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना

पंजीयन कैसे करें?

निर्माण श्रमिक 𝚞𝚙𝚋𝚘𝚌𝚠. 𝚒𝚗   वेबसाइट अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

प्रचार वाहन की रवानगी के अवसर पर उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चंदौसी तथा वाद लिपिक ललित कुमार सहित श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies