Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सुरक्षा का संदेश देने सड़क पर उतरे एसपी सिटी, व्यापारियों से संवाद कर बढ़ाया भरोसा

 सुरक्षा का संदेश देने सड़क पर उतरे एसपी सिटी, व्यापारियों से संवाद कर बढ़ाया भरोसा




कारोबारियों से मिले एसपी सिटी निमिष पाटिल, बोले- भयमुक्त माहौल में निर्भीक होकर करें व्यापार


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर शहर में अपराध और गुंडागर्दी पर नकेल कसने के साथ-साथ सड़कों पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना गोरखनाथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। इससे एक ओर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला, वहीं असामाजिक तत्वों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। गोरखनाथ क्षेत्र के व्यस्त बाजारों, मुख्य चौराहों और संकरी गलियों में गश्त के दौरान अधिकारियों का कड़ा रुख देखने को मिला। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर कड़ाई से पूछताछ की। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने दोटूक लहजे में साफ किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गश्त के दौरान फुटपाथों और सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों को मौके पर ही कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि जनता के आवागमन में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को तुरंत हटा लें, अन्यथा पुलिस बल प्रयोग कर कानूनी कार्रवाई करेगी और भारी जुर्माना भी वसूलेगी।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि भयमुक्त माहौल कायम रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है और आम नागरिक बिना किसी डर के अपना कारोबार चलाएं। इस गश्त के दौरान गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies