Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया

 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तंण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से स्कूली बच्चों एवं आमजन से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन विश्वास को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सीपीयू टीम द्वारा प्रबंधक/प्रिंसिपल से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) व यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग कर शासन के मानकों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराई गई व आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर/सीपीयू प्रभारी का संपर्क नंबर साझा किया गया। 


   बताना मुनासिब होगा कि सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंक खाते एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।


  इसके अतिरिक्त कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बच्चों की सहायता, विद्यालयों अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सहयोग एवं सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।


बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराकर सुरक्षित, जागरूक, सौहार्दपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies