मिशन शक्ति टीम छावनी द्वारा पूर्व में काउंसलिंग कर सुलह समझौता कराये गये पति-पत्नी जो वर्तमान में खुशी से एक साथ रह रहें है, मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्मानित किया गया
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत आज दिनांक 16/अक्टूबर/2026 को प्रभारी निरीक्षक छावनी श्री राणा देवेंद्र प्रताप सिंह मय मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक श्री सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल दीपेश तिवारी, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, महिला आरक्षी ऋतुजा वर्मा, महिला आरक्षी स्वाभी द्वारा जनपद बस्ती के थाना छावनी क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत शलमा परवीन पत्नी सम्बुल ग्राम चौकड़ी उम्र 45 वर्ष दोनों पति पत्नी के बीच आपसी पारिवारिक विवाद था जिसे मिशन शक्ति टीम छावनी द्वारा काउन्सलिंग कर सुलह समझौता कराया गया था मिशन शक्ति कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 16/10/26 को फीडबैक लिया गया दोनों संतुष्ट रहे पति पत्नी को थाना छावनी पर मिशन शक्ति टीम छावनी द्वारा सम्मानित किया गया तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबरो के बारे में बताकर जागरुक किया गया।

