Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी को समाजवादी पार्टी के नेता अंशुमान सिंह के बेटे ने मारा थप्पड़

 गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी को समाजवादी पार्टी के नेता अंशुमान सिंह के बेटे ने मारा थप्पड़



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच पहले गाली-गलौज हुई।



इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया और मामला शांत कराया। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies