जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा तहसील भानपुर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया
बस्ती जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आज दिनांक- 03.अक्टूबर.2026 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील भानपुर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी रुधौली के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु उपस्थित पुलिस अधिकारीगण को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

.jpeg)