Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना धनारी में सुनीं जनसमस्याएँ, भूमि विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना धनारी में सुनीं जनसमस्याएँ, भूमि विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश




सम्भल (बहजोई), 10अक्टूबर 2026

शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर के थाना धनारी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। थाना समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया  तथा शेष शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

समाधान दिवस में जमीन विवाद, मेढ़ विवाद, चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने एवं अन्य भूमि संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। भूमि विवादों के मामलों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके और शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, तहसीलदार रवि सोनकर, संबंधित थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, जनपद सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies