क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाइयों का सम्मान समारोह संपन्न
सातों तहसील अध्यक्षों ने ली संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर/खजनी नगर पंचायत उनवल में क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद गोरखपुर की तहसील इकाइयों का भव्य सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षक नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बेचन राम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उनकी जिम्मेदारी समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी समाज की समस्याओं को उजागर करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की है। सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।
विशिष्ट अतिथियों में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने संगठन की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है। शिक्षक और पत्रकार दोनों समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपसी समन्वय और एकजुटता से सामाजिक बदलाव की राह आसान होती है। उन्होंने पंचायत के अध्यक्ष महेश दुबे ने पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताया एवं समाज को राह दिखाने में पत्रकार की महती भूमिका की विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
समारोह में सदर तहसील अध्यक्ष शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी, खजनी तहसील अध्यक्ष अर्धचंद्र धारी त्रिपाठी, गोला तहसील अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, बांसगांव तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार दुबे, कैंपियरगंज तहसील अध्यक्ष राजेश वर्मा, सहजनवां तहसील अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय तथा चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने संगठन के प्रति निष्ठा और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ ली।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

.jpeg)
