Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान धर्मशीला सिंह हुईं सम्मानित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

 वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान धर्मशीला सिंह हुईं सम्मानित




महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर जनपद की वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान धर्मशीला सिंह को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किए जाने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी धनंजय सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शशिकांत यादव, डॉ. प्रगति यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना रहा। धर्मशीला सिंह ने समाजसेवा और खेती-किसानी के क्षेत्र में अपने योगदान से एक सकारात्मक पहचान बनाई है। उनका सम्मान ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने, स्वरोजगार अपनाने और कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित करने वाला कदम माना जा रहा है।


कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और प्रगतिशील खेती के महत्व पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


धर्मशीला सिंह को मिला यह सम्मान समाजसेवा और कृषि क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies