उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा आगामी त्यौहारों नवरात्रि/दशहरा, दिवाली व छठ पूजा के दृष्टिगत थाना लालगंज पर पीस कमेटी की गई गोष्टी
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना लालगंज श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती डॉक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में व श्रीमान उपजिला मजिस्ट्रेट सदर महोदय प्रमोद कुमार व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदय अनिल कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा आज दिनांक 04.अक्टूबर.2026 को आगामी त्यौहारों नवरात्रि/दशहरा, दिवाली व छठ पूजा के संबंध में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की गोष्टी की गई । गोष्ठी के दौरान उच्चाधिकारीगण से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का अनुरोध किया गया ।
