Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आगामी त्योहार दुर्गा पूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष सोनहा बस्ती की अध्यक्षता में आयोजको/डीजे धारको/पीस कमेटी के पदाधिकारियों की गई गोष्ठी का आयोजन

 आगामी त्योहार दुर्गा पूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष सोनहा बस्ती की अध्यक्षता में आयोजको/डीजे धारको/पीस कमेटी के पदाधिकारियों की गई गोष्ठी का आयोजन



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 बस्ती थाना सोनहा डॉक्टर यशवीर सिंह ,पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश श्री श्याम कांत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के दिशा निर्देश श्री अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी रुधौली के कुशल पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना सोनहा की अध्यक्षता में पीस कमेटी के पदाधिकारियो, आयोजकों, डीजे धारकों ,संभ्रांत नागरिकों की गोष्टी आज दिनांक 04 . अक्टूबर.2026 को समय 15:00 बजे आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को शासन प्रशासन एवं उच्च स्तर से प्राप्त आदेश दिशा निर्देश से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि प्रतिमाओं की स्थापना परंपरागत ढंग से परंपरागत स्थल पर ही करें । नई प्रतिभा की स्थापना करने हेतु नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर लें। प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों की ड्यूटी लगाने  पंडालो में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने , पंडाल में नियमानुसार विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने का अनुरोध किया गया। विद्दुत वायरिंग किसी भिज्ञ इलेक्ट्रिशियन से करने, कोई भी पंडाल हाई टेंशन तार के नीचे ना बनाने , प्रतिमाओं का विसर्जन परंपरागत ढंग से निर्धारित मार्ग से ही करने , किसी भी दशा में मार्ग परिवर्तन ना करने के कड़े निर्देश दिए गए।  डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए मानक के अनुसार ही डीजे बजाये। आपस में किसी भी प्रकार की प्रति स्पर्धा ना करने की हिदायत दी गई। त्योहार के अवसर पर कानून व्यवस्था दूषित करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश हल्का प्रभारियों/वीपीओ को दिया गया। गोश्ठी में उपस्थित  सभी लोगों द्वारा त्योहार के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की बात कहते हुए त्योहार को  परंपरागत ढंग से मनाने की बात कही गयी। किसी भी  प्रकार की कोई समस्या वर्तमान समय में नहीं है । विसर्जन स्थलों पर साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था का अनुरोध किया गया।  इसके संबंध में संबंधित से समन्वय व पत्राचार कर  आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी । गोष्टी के दौरान प्रमुख रूप से संजय बहादुर पाल, दीपचंद ,रामू, सनोज कुमार, घनश्याम, शिव मूरत, बृजेश सिंह, सीताराम यादव आदि सहित पुलिस विभाग से वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वारिका चौधरी, उप निरीक्षक तारकेश्वर यादव, उप निरीक्षक जयप्रकाश चौरसिया, उप निरीक्षक परमात्मा राय ,उप निरीक्षक शेखर साहनी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौधरी, उपरीक्षक अशोक कुमार पाल सहित समस्त बीपीओ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies