Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़
विक्की कुमार गुप्ता
ब्यूरो चीफ  , जौनपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां -


यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लोगों से किया जनसंपर्क-

जौनपुर;
मुंगरा बादशाहपुर। नगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन शिव गोविंद साहू के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के साढ़े 4 साल पूरे होने पर विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड को लोगों तक पहुंचा कर विकास कार्यों की उपलब्धियां बताइए। इस दौरान चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसान, महिलाओं, गरीब, छात्रों और युवाओं के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित अट्ठारह सौ करोड़ रुपए जब्त और ध्वस्त की गई है। नगर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सरकार को अब तक के लिए कार्यकाल पूरी सफलता मिली है। विगत साढ़े 4 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा हासिल की गई, उपलब्धियों ने पूरे देश और दुनिया में प्रदेश के प्रति नजरिए को बदला है। इस अवसर पर महामंत्री रंजीत भोजवाल, शिव लाल सोनी दुर्गेश दुबे व उपाध्यक्ष संजय चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies