हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
रणजीत कुमार
कहरा में आठवीं बार हुआ वैक्सीनेशन
उतरांव प्रयागराज)सैदाबाद ब्लॉक अंतर्गत कहरा गांव में ग्राम प्रधान विपिन सिंह द्वारा गांव में आठवीं बार कोरोना वैक्सिनेशन का आयोजन किया गया। वही ग्राम प्रधान की पहल लगातार जारी है। गांव में एक भी सदस्य टीकाकरण लगवाने से न बचे। ग्राम प्रधान स्वास्थ्य टीम से मिलकर कोरोना की आठवीं बार लगाया गया। जिसमें 120 महिला पुरुष मिलाकर वैक्सीनेशन कार्य संपन्न हुआ। 98 महिलाएं तथा 22 पुरुष ने कोविड वैक्सीनेशन कराया। ग्राम प्रधान विपिन सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान घर के हर सदस्य तक निशुल्क पहुंच रहा है।ब्लाक में कहरा गांव ऐसा है जहां गांव के घर घर हर सदस्यों का टीकाकरण हुआ है। प्रधान द्वारा यहां तक की टीकाकरण का संदेशा एक दिन पहले खुद-ब-खुद हर घर पहुंच कर लाउडस्पीकर के माध्यम से दिया जाता है। फिर हाल ऐसे ग्राम प्रधान कि हर गांव में जरूरत हो जो अपने हर मतदाताओं के लिए उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहे। स्वास्थ्य टीम में मुख्य रूप से नेहा किरण सिंह गौरव गुप्ता तथा सभी आंगनबाड़ी सहायिका कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार पाल सचिन मंजय आवेश सिंह भावेश सिंह अंकुर सिंह आदि लोगों का भारी सहयोग रहा।