हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
रणजीत कुमार
घर से विछिप्त गर्भवती महिला हुई लापता
उतरांव (प्रयागराज)उतराव थाना क्षेत्र के दिघौटा गांव में घर से एक विछिप्त गर्भवती महिला लापता हो गई है। वहीं परिजनों ने उतराव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। फूलपुर साव डीह निवासी मानिकचंद की बेटी चंदा देवी जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है।जो उतरांव थाना क्षेत्र के दिघौटा निवासी मोतीलाल भारतीय के घर अपने ननिहाल 2 महीनों से रह रही थी। वही 20 अक्टूबर की रात को घर से निकली और आज तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि विक्षिप्त महिला 5 माह की गर्भवती भी है। जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा है। जिला अस्पताल में इलाज जारी है। लापता महिला का विवाह 2 वर्ष पूर्व मिश्री गांव निवासी अवधेश से हुई है। विवाह के बाद से ही उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है। परिजनों ने उत्तराव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस खोजबीन कर रही है।