Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कॉंग्रेस ने मंहगाई के विरुद्ध प्रभातफेरी निकाली

 संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


पालघर : - भारत के पहले प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती  के अवसर पर पालघर तालुका  कॉंग्रेस कमेटी की तरफ से पालघर के वीरेंद्र नगर,वेवूर से डूंगीपाड़ा तक महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जनजागरण प्रभात फेरी निकाली।सर्व प्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू  के फोटो पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पहार अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कॉंग्रेसजनों की तरफ से चाचा नेहरू के जन्मदिन (बाल दिवस)को मनाते हुए वहाँ उपस्थित बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट आदि बांटे गए। इस दौरान पालघर तालुका कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अधिकारी, पालघर जिला कॉंग्रेस (मीडिया सेल)के अध्यक्ष रोशन पाटिल,शहर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश ठाकुर,पालघर के पूर्व नगराध्यक्ष मनोहर दांडेकर,रसिक भानुशाली, किरण पाटिल,कृषि उत्पन्न बाजार समिति के उपाध्यक्ष मनोहर पाटिल,खरेदी विक्री संघ के अध्यक्ष नरोत्तम पाटिल,मनोर शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष रवीश नाचन, दिलीप पाटिल,कॉंग्रेस के नंदकुमार अधिकारी,मोहन अधिकारी, पदाधिकारी तथा निकिता देसले सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जहाँ  नेहरू जी को याद किया वही मोदी सरकार से मंहगाई पर शीघ्र लगाम लगाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies