Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अनवर राना अध्यक्ष अनूप कुमार महामंत्री एवं दीपक यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए

 हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अनवर राना अध्यक्ष अनूप कुमार महामंत्री एवं दीपक यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए।
          इटावा जसवंत नगर संगठन के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल व जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में जसवंतनगर व्यापार मंडल का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राकेश कुमार, मेहंदी हसन, आधार यादव, विवेक यादव को नगर उपाध्यक्ष घोषित किया एवं त्रिलोकी नाथ गुप्ता, शाहरुख जावेद, विपिन को मंत्री बनाया एवं शिवम गुप्ता, अनीस राना, अतुल कुमार को सदस्य घोषित किया।
          जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारी पंचायत आयोजित की जा रही हैं जिसमें व्यापारियों की प्रमुख मांगों पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल किया जाए 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। ऑनलाइन शॉपिंग पर नकेल कसी जाए व व्यापारियों को राजनीतिक हिस्सेदारी देते हुए रजिस्टर्ड व्यापारियों को विधान परिषद में पहुंचाया जाए। ईंट भट्टा कपड़ा जूता पर बढ़ाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए व्यापारी को टैक्स कलेक्टर की का सम्मान दिलाया जाए। लखनऊ के बाद 19 नवंबर को राम की नगरी अयोध्या में व्यापारी पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में इटावा के व्यापारी शामिल होंगे।
             इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रामवीर यादव, विधानसभा महामंत्री रामबरन यादव, जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला मंत्री इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर आकाशदीप गौर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies