हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
थाना अध्यक्ष की विदाई के दौरान भावुक हुआ थाना परिसर
प्रयागराज)उतरांव थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की विदाई शुक्रवार को थाना परिषर में धूमधाम से किया गया। थाना अध्यक्ष की बेहतर पुलिसिंग व बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विदाई समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति हुई | इस अवसर पर थाना स्टाफ व गणमान्य लोगों द्वारा फूल माला व अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया गया | इस दौरान थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की नम आंखों में उतरांव की जनता का स्नेह साफ झलक रहा था। जाते जाते धीरेंद्र सिंह ने सभी पुलिस स्टाफ को अपना सुझाव दिया कि मन और लगन से ईमानदारी से काम करने वालों की कभी हार नहीं होती। जिसकी सफलता कदम चूमती है। क्षेत्र की जनता हमारे परिवार की तरह है जिनकी जिम्मेदारी हमारी है।उन्होंने आगे कहा कि इन्हें हमें अच्छी तरह से पालना है। और परिवार को परेशान करने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना है। उक्त अवसर पर उप निरीक्षक रामअवतार यादव, पारसनाथ पांडे,गौरव तिवारी, प्रभाकर पांडे,संजीव मुंशी,प्रदीप कुमार मुंसी, सुभाष यादव, विजय प्रकाश,पबारु कुशवाहा,सुब्बा राजभर, यशवंत सिंह,अजय सिंह, अरविंद विश्वकर्मा,दीवान संतोष यादव,राजकुमार,शुक्ला जी ड्राइवर,मोहम्मद आरिफ, संगीता पटेल,सपा नेता सुल्तान सिद्दीकी,मोहम्मद अबसार सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग समारोह का हिस्सा बने