Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जय कारे

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जय कारे ।

       जनपद सीतापुर के विकासखंड गोंदला मऊ मे स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर बुधवार को संदना कस्बे में अमृत महोत्सव समिति द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी | इस मौके पर महन्त संतोष दास खाकी , शिव कुमार केदारनाथ शुक्ल ने मंच का संचालन किया इस मौके पर आजादी के शहीदों को स्मरण किया
प्राचीन सुंदरानन्द आश्रम से भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।संदना नगर में पूरे कस्बे में, मेन रोड और चौराहा होते पुन: आश्रम परिसर में पहुंच कर तिरंगा यात्रा संपन्न किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल पूरे कस्बा वासी व क्षेत्रवासी  भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। सबसे आगे एक रथ पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। जिस पर देशभक्ति गाने बज रहे थे। देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा राष्ट्र प्रेम में डूब गया। इस दौरान वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया। तिरंगा यात्रा की सफलता पर यात्रा के व्यवस्थापक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सह कार्यवाह आशीष जी  ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष फतेह सिंह ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मौके पर राष्टीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक उपेन्द्र जी, खण्ड प्रचारक अंकित जी, अमृत महोत्सव के समिति संयोजक विजय जी, मण्डल अध्यक्ष अजय जी उपस्थित रहे।  
संजीव कुमार ब्यरो चीफ  सीतापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies