Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

25000 का इनामिया व गैंगेस्टर के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के के साथ किया गया गिरफ्तार

हम भारती न्यूज से 

गोरखपुर जिला  ब्यूरो  चीफ

धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस व क्राइम ब्रांच गोरखपुर की सुंयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर कि एक शातिर अपराधी शेर मोहम्मद आर0के0बी0के0 नहर पुलिया के पास खडा है कही भागने की फिराक में किसी साधन का इन्तजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर हिकमत अमली से आर0के0बी0के0 नहर पुलिया पर खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम शेर मोहम्मद पुत्र शाह आलम उर्फ इकबाल निवासी रसूलपुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर बताया । अभियुक्त शेर मुहम्मद और इसके साथियों द्वारा गोवंश को जबरदस्दी उठाने का कार्य किया जाता था इसके कारण वर्ष 2020 में थाना कैण्ट द्वारा मुठभेड़ में पकड़कर जेल भेजा गया था वहाँ से जमानत पर छूटकर लुक छिपकर गोवंशी आदि सम्बन्धित आपराधिक कार्य करता था । गैंगेस्टर के मुकदमें में वांछित अभियुक्त था तथा जिसपर 25000/- का इनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 57/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
शेर मोहम्मद पुत्र शाह आलम उर्फ इकबाल निवासी रसूलपुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर

आपराधिक इतिहास-
1.    मु0अ0सं-57/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    मु0अ0सं-383/21 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना-कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    मु0अ0सं-1312/20 धारा-307/34 भादवि0 व 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना-कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.     मु0अ0सं-1315/20 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट थाना-कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    मु0अ0सं-708/20 धारा-307/332/353 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

बरामदगीः-
एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी का स्थान /समय-
दिनांक 23.01.2022 समय 01.45 बजे नहर पुलिया मोहद्दीपुर

गिरफ्तारी की टीम-

टीम थाना कैण्ट                           
1.    प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर               
2.    व0उ0नि0 मनीष कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर                                 
3.    उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर            
4.    का0 चालक राजेश कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर                                                                                                               

टीम क्राइम ब्रान्च
1. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह क्राइम ब्रान्च गोरखपुर
2. उ0नि0 धीरेन्द्र राय क्राइम ब्रान्च गोरखपुर
3.  हे0का0 जितेन्द्र सिंह क्राइम ब्रान्च गोरखपुर
4. हे0का0 राशिद अख्तर खान क्राइम ब्रान्च गोरखपुर
5. हे0का0 सनातन सिंह क्राइम ब्रान्च गोरखपुर
6.  हे0का0 राम इकबाल राव क्राइम ब्रान्च गोरखपुर
7.   का0 नमित मिश्रा सर्विलांस सेल गोरखपुर।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies