Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

खाद्य विभाग ने लिए 6 सैंपल, सीज किया माल

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज


खाद्य विभाग ने लिए 6 सैंपल, सीज किया माल


प्रयागराज- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त संजय पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को टैगोरटाउन स्थित पूर्वा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया. यहां पर अचार, सॉस, मुरब्बा आदि का निर्माण किया जाता है. मौके पर साफ-सफाई व्यवस्था में कमी और स्टोरेज में रॉ मटेरियल नही मिलने पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई. मौके पर सॉस में प्रयुक्त होने वाले चिली और टोमेटो नही मिले बल्कि उनके पुराने पल्प मौजू्रद थे. मौके पर संदेह के आधार पर चिली पावडर, हल्दी पावडर, टोमेटो क्रश, चिली पल्प, चिली सॉस और टोमेटो केचअप का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही टोमेटो क्रश का 14 कंटेनर मौके पर सीज कर दिया गया, जिसकी कीमत 15 हजार रुपए बताई जा रही है. सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर यह निरीक्षण किया गया है. बिना रॉ मटेरियल के प्रोडक्ट तैयार किया जाना चिंता का विषय है. इस बारे में प्रतिष्ठान संचालक की ओर से उचित जानकारी भी उपलब्ध नही कराई जा सकी. निरीक्षण के दौरान विभागीय अभिहित अधिकारी ममता कुमारी भी उपस्थित रहीं.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies