Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्तगण गिरफ्तार

  हम भारती न्यूज 

 गोरखपुर जिला ब्यूरो चीफ

 धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर दिनांक 17.01.2022

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्वेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना चौरी चौरी के नेतृत्व में कच्ची अबैध शराब के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16.01.2022 को आबकारी निरीक्षक हृदय राम चौधरी क्षेत्र 4  गोरखपुर को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अवधपुर स्टेशन टोला में सरदारनगर रेलवे स्टेशन  के पास अबैध शराब बनाने का कार्य चल रहा है, अगर तुरंत दबिश दी जाती है, तो भारी मात्रा मे अबैध शराब पकडा जा सकती है तथा व्यापक जनहानि से बचाया जा सकता है। उपरोक्त सूचना पर विश्वास कर अपने उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया व उनके निर्देश पर श्री राकेश कुमार त्रिपाठी आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 व आबकारी निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव क्षेत्र 6 व श्रीमती रेखा श्रीवास्तव आबकारी परिवर्तन 2 गोरखपुर व आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा सेक्टर 1 गोरखपुर व आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह सेक्टर 03  गोरखपुर व जगदीश प्रसाद प्रधान आरक्षी क्षेत्र 4 ,शरत कुमार वर्मा आरक्षी क्षेत्र 4 सौरभ कुमार आरक्षी 04 , रितेश कुमार सिंह , वकील सिंह प्रधान आरक्षी सेक्टर 2 प्रदीप कुमार ,अमित कुमार ओझा प्रा0अ0 सेक्टर 3  गोरखपुर मय सरकारी वाहन UP53AG0227 से रवाना हुए दुबियारी पुल के पास पुलिस उ0नि0 अजय कुमार यादव मय हमराह का0 प्रिंस कुमार यादव ,हे0का0 प्रवीण कुमार , का0 रामचन्द्र यादव , महिला का0 रुचि सिंह , म0का0 अंजली सिंह मेन रोड पर चेकिंग करते हुए मिले साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर ग्राम अवधपुर पहुंचे कि मुखबिर द्वारा इशारा करके हटबढ गया तथा एक बारगी दबिश देकर अनिरुद्ध विश्वकर्मा को पड लिया गया । उसके निशानदेही पर सोनू सिंह व सोनू यादव को भिन्न भिन्न स्थानो से गिरफ्तार किया गया मय बोलेरो बाहन उपरोक्त के मय माल के मय करीब 12.00 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया। तथा तीन अन्य अभियुक्त 1. सिनोध पुत्र हरि राजभर निवासी ग्राम अवधपुर स्टेशन टोला थाना चौरी चौरा  गोरखपुर 2. भीम बलि पुत्र राम दुलारे उर्फ नेपाली निवासी अवधपुर स्टेशन टोला थाना चौरी चौरा  गोरखपुर 3.अर्जुन जायसवाल पुत्र विभूति जायसवाल निवासी उवरपार थाना बेलीपार  गोरखपुर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गये गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्तो के परिजनो को दिया गया। गिरफ्तारी के समय मानवाधिकार व मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो निर्देशो का पालन किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण-
1. सिनोध पुत्र हरि राजभर निवासी ग्राम अवधपुर स्टेशन टोला थाना चौरी चौरा  गोरखपुर
2. भीम बलि पुत्र राम दुलारे उर्फ नेपाली निवासी अवधपुर स्टेशन टोला थाना चौरी चौरा  गोरखपुर
3.अर्जुन जायसवाल पुत्र विभूति जायसवाल निवासी उवरपार थाना बेलीपार  गोरखपुर

बरामदगी-
1.सफेद प्लास्टिक के 04 बडे जरिकेन में कुल 80 लीटर अबैध स्प्रिट
2.200 एमएल के कुल 40 अपमिश्रित शराब के पौवे ।
3.नकली रैपर  
4. एक किग्रा नौसादर व नकल QR कोड  ।
5. एक अदद चार पहिया बोलेरो बाहन UP53BE2805 व 3370/- रुपये ।

पंजीकृत मुकदमा–
मु0अ0सं0 25/2022 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम व 419/420/120बी/467/468/272 भादवि व सेक्शन 54/63 कापी राइट एक्ट

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –
1.आबकारी निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव क्षेत्र 6
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव2. श्रीमती रेखा श्रीवास्तव आबकारी परिवर्तन 2  गोरखपुर
3. आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा सेक्टर 1  गोरखपुर
4. आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह सेक्टर 03  गोरखपुर
5.जगदीश प्रसाद प्रधान आरक्षी क्षेत्र 4 , शरत कुमार वर्मा आरक्षी क्षेत्र 4
6.सौरभ कुमार आरक्षी 04 , रितेश कुमार सिंह ,
7.वकील सिंह प्रधान आरक्षी सेक्टर 2
8.प्रदीप कुमार , अमित कुमार ओझा प्रा0अ0 सेक्टर 3  गोरखपुर
9.उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर
10.का0 प्रिंस कुमार यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर
11.हे0का0 प्रवीण कुमार थाना चौरी चौरा गोरखपुर
12. का0 रामचन्द्र यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर
13. महिला का0 रुचि सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर
14. म0का0 अंजली सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies