Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

निष्पक्ष मतदान कराकर लोकतन्त्र के इस गौरव को बरकरार रखें - सपा हर बात का जवाब लाठी से देने वाली भाजपा का इस बार खाता नही खुलेगा - सपा

 निष्पक्ष मतदान कराकर लोकतन्त्र के इस गौरव को बरकरार रखें - सपा

हर बात का जवाब लाठी से देने वाली भाजपा का इस बार खाता नही खुलेगा - सपा




समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दूधनाथ मौर्या ने किया बैठक में नेताओं ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाये बगैर स्वतंत्रत, निष्पक्ष, निर्भीक, प्रभाव मुक्त, चुनाव सम्भव नहीं है।नेताओं ने कहा कि उन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाए जाने की लिखित मांग चुनाव आयोग से किया जाए, जिससे कि निष्पक्ष स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न हो सके।बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाठीराज की उल्टी गिनती शुरू हो गई। आगामी दस मार्च को उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय हैं इसके लिए लोकतन्त्र में विश्वास रखने वाले सभी साथी एक एक मतदाता से सम्पर्क करें और उनसे कहें कि सायकिल वाला बटन दबाकर भाजपा के एक एक जुल्म का जवाब दें। उन्होंने कहा कि अपने मैंने कभी ऐसी सरकार नहीं देखी जो हर बात का जवाब लाठी से दे। इस सरकार ने तो महिलाओं को भी पिटवाने में संकोच नहीं किया। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। वह इसका जवाब सरकार के ही तरीके से दे सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर सतर्क रहने और लोगों को समझाने की जरूरत है कि वह सरकार की हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं, वोट से दें।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में दस मार्च को उत्तर प्रदेश में जनता राज की वापसी का एलान होने वाला है। इसलिए हम समाजवादी साथियों की फिलहाल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम जनता को समझाएं कि लोकतन्त्र में सरकार के हर जुल्म का जवाब वोट है। वह इस वोट से ही भाजपा के हर जुल्म का जवाब दे। उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव लोकतन्त्र का गौरव है। चुनाव संपादन में लगे अधिकारी और कर्मचारी इस सत्य को समझें और निष्पक्ष मतदान कराकर लोकतन्त्र के इस गौरव को बरकरार रखें।हर बात का जवाब लाठी से देने वाली भाजपा का इस बार खाता नहीं खुलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इसके लिए सबसे जरूरी है कि एक बार फिर मतदाता सूची देख लें और सुनिश्चित कर लें कि वह सभी नाम हैं, जो होने चाहिए।बैठक में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी दूधनाथ मौर्य डॉ मोहसिन खान अवधेश यादव अमरेंद्र निषाद जफर अमीन डक्कू मिर्जा कदीर बेग जितेन्द्र सिंह मुन्नी लाल यादव संजय यादव जयप्रकाश यादव दया शंकर निषाद संजय पहलवान कृष्ण कुमार त्रिपाठी हाजी शकील अंसारी मैंना भाई राघवेंद्र तिवारी राजू सत्येंद्र गुप्ता रामजतन यादव राम ललित यादव बल्लभ सहाय सपना चौधरी श्यामदेव निषाद सुरेंद्र निषाद दयानंद विद्रोही जवाहर यादव बिंदा देवी दूईजा देवी सुशीला भारती शशिकांत दुबे राम अजोर मौर्य बृजेश कुमार गौतम ओम यादव प्रदीप यादव बेचू लाल साहनी दिलीप यादव संजय सिंह श्याम यादव राहुल यादव गविश दुबे एहतेशाम खान रामअवतार विश्वकर्मा मजनू भाई सीताराम गौड ओम प्रकाश यादव कैलाश राजभर सुधीर यादव अर्जुन यादव श्रीराम यादव नावेद मलिक अनूप यादव विकास चंद्र यादव कमलेश यादव सोमनाथ यादव राजेंद्र यादव सिराजुद्दीन रहमानी ईश्वर चंद्र मद्धेशिया गणेश प्रजापति विनोद राजभर मनोज पांडे राममिलन पहलवान रफेला सलमानी अभिषेक यादव सलीम शेख आदि मौजूद रहे।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies