Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस गस्त की सतर्कता के चलते सर्राफा व्यवसायी की दुकान का शटर चोरी कर रहे दो शातिर चोर मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार व चोरी का माल बरामद

थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

पुलिस गस्त की सतर्कता के चलते सर्राफा व्यवसायी की दुकान का शटर चोरी कर रहे दो शातिर चोर मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार व चोरी का माल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय चौकी प्रभारी आजाद चौक उ0नि0 विशाल कुमार उपाध्याय , उ0नि0 प्रधान यादव मय टीम के दिनांक 20.01.2022 को रात्रिगस्त के दौरान आजाद चौक पर स्थित पूजा ज्वेलर्स की दुकान मे नकब लगाकर चोरी कर रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मय चोरी के माल तथा अवैध तमंचा व कारतूस व आला नकब के साथ रंगे हाथो समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जिला कारागार रवाना किया गया ।  

गिरफ्तार अभियुक्त व बरादमगी
1.हफीर्जुर रहमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी तुलसीपुर हनुमान गढ़ी चौराहा नई बाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस, पीले धातु का हार व लाकेट  अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामदगी

2.राजकुमार शर्मा पुत्र स्व0 घनश्याम शर्मा निवासी पुरानी बाजार रानी लक्ष्मीबाई मार्ग थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस, पीले धातु का पाँच अदद टप्स
दोनो अभियुक्तो द्वारा दुकान मे लगाये गये नकब से सम्बन्धित सब्बल, लोहा राड व प्लास बरामद   

आपराधिक इतिहास-
1. हफीर्जुर रहमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी तुलसीपुर हनुमान गढ़ी चौराहा नई बाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
•    मु0अ0सं0 33/22 धारा 457,380,411,307 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 34/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

2.राजकुमार शर्मा पुत्र स्व0 घनश्याम शर्मा निवासी पुरानी बाजार रानी लक्ष्मीबाई मार्ग थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
•    मु0अ0सं0 33/22 धारा 457,380,411,307 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 35/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला  थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 विशाल कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी आजाद चौक थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर  
3.    उ0नि0 प्रधान यादव चौकी प्रभारी फलमण्डी थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर  
4.    का0 मुन्ना कुमार यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर  
5.    का0 कृष्णा कुशवाहा थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
6.    का0 सुरेन्द्र कुमार थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies