हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
कोविड टीका करण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित
कर्म ही तो आपकी पहचान है वरना एक ही नाम के हजारों इंसान है
कोरोना हारेगा भारत जीतेगा का नारा महिला प्रधान ने किया सार्थक
मां को सम्मानित होते देख बेटे के आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
उतरांव (प्रयागराज) व्यक्ति हमेशा अपने कर्म से पहचाना जाना जाता है वरना एक ही नाम के कई लोग होते हैं। अच्छे कर्मों के बदौलत शिखर तक पहुंचने में देरी नहीं लगती। कोविड टीकाकरण महिला ग्राम प्रधान अपने गांव में कई बार शिविर लगवा कर लगातार टीकाकरण कराया गया। सैदाबाद ब्लॉक अंतर्गत कहरा गांव में महिला ग्राम प्रधान अमरावती देवी हैं। जिनके पुत्र विपिन सिंह द्वारा कोविड टीका करण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान अपनी मां के साथ निभाया है।इनकी महत्वपूर्ण योगदान से आज कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरा गांव सुरक्षित है। प्रधान पुत्र विपिन सिंह द्वारा लगातार अपने गांव में कई बार टीका करण अभियान जारी रखा गया था। जिसकी बदौलत आज उनकी मां यानी कहरा गांव की महिला ग्राम प्रधान अमरावती देवी को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मां को सम्मानित होते देख बेटे के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। तथा उन्हें कुछ पल के लिए लगा कि मेरी मेहनत वह लगन निष्ठा पूर्ण समाज की सेवा में लग रही है। सैदाबाद ब्लॉक के महिला ग्राम प्रधान अमरावती देवी समेत अन्य को सम्मानित किया गया ।उपस्थित लोगों ने महिला ग्राम प्रधान व उनके पुत्र विपिन सिंह की जमकर सराहना की।
कोरोना हारेगा भारत जीतेगा का नारा महिला प्रधान ने किया सार्थक
जनवरी 28, 2022
0
Tags