Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवधेश जिलाध्यक्ष के के महानगर अध्यक्ष नियुक्त

 अवधेश जिलाध्यक्ष  के के महानगर अध्यक्ष नियुक्त

गोरखपुर।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अवधेश यादव को जनपद गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है तथा कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है अवधेश यादव पहले भी जून 2011 से जून 2014 तक गोरखपुर जनपद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं वही कृष्ण कुमार त्रिपाठी पहले भी जून 2014 से अक्टूबर 2016 तक महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं मनोनयन के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को एकजुट करके 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए सभी गांव गांव बूथ बूथ पर प्रचार प्रसार में जुटेंगे सभी नौ विधानसभाओं को जीतकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जायेगा नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन करूंगा शहर व ग्रामीण विधानसभा को जीतने के लिए सभी को साथ लेकर प्रचार प्रसार में जुटेंगे अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष व कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं सुबह से ही दोनों नेताओं को विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies