संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
वसई ; - वसई तालुका के दो अलग - अलग स्थानो पर मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करो पर कार्रवाई की है। कार्रवाई में 42 हजार से अधिक गांजा जप्त किया है। तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 16 जनवरी को पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट 03 की टीम ने मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग रोड,विरार फाटा स्थित एक 26 वर्षीय शख्स को गांजा के साथ दबोचा। पुलिस ने बताया कि शख्स के पास से 800 ग्राम गाँजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 20 हजार रुपये आकी गयी है। आरोपी जीतू रामविलास मंडल (26) को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ विरार थाने के दर्ज किया गया है। दूसरी घटना ; मध्यवर्ती गुन्हे (सेंट्रल क्राइम ) मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की टीम ने वालीव थाने अंतर्गत गौराई पाडा,कुणाल नगर,नालासोपारा क्षेत्र में गाँजा तस्कर छत्रपाल रामखिलावन निषाद (38) को 1 किलो 160 ग्राम वजन गांजा जप्त किया है। जिसकी कीमत 22,500 रुपये आकी गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी निषाद को गिरफ्तार किया गया है। और आरोपी के ऊपर वालीव थाने में कई दर्ज किया गया है। कुलमिलाकर 42 हजार से ज्यादा का माल बरामद किया गया है।
दो स्थानों पर कार्रवाई , पकड़े गए गांजा तस्कर
जनवरी 18, 2022
0
Tags