Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना राजघाट जनपद गोरखपुर अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 20 जनवरी 2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी अनूप मिश्र द्वारा  2.800 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त बलिराम पुत्र भुल्लुर निवासी बड़गो मंझरिया थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर को अमरूदमंडी  चकरा अव्वल  से समय करीब 07.05 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 25/2022 धारा 8/20 व 60(3) एन. डी. पी. एस. अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया |

पंजीकृत अभियोग:-
मु.अ.सं. 0380/2021 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट थाना रामगढ़ताल गोरखपुर ।

बरामदगी-
2.800 किलोग्राम नाजायज गांजा

गिरफ्तारी का स्थान, समय व दिनांक:-
गिरफ्तारी का स्थान अमरूदमंडी  चकरा अव्वल, दिनांक 20.01.2022 समय- 07.05 बजे

गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1-उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2- कांस्टेबल मंगलदीप थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3- कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4-कांस्टेबल अशोक कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies