Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 1 किलो 130 ग्राम नाजायज गाँजा व 600/- रुपये सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
1 किलो 130 ग्राम नाजायज गाँजा व 600/- रुपये सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त 1. गुड्डू यादव पुत्र शिवशरण यादव निवासी ग्राम रामनगर पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया हाल पता नौकाबिहार, बिहार कलोनी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष,  2. भोला निषाद पुत्र राजेश निवासी झडवां पो0 बड़गो थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 22 वर्ष जिनके द्वारा अवैध रुप से गांजा बेचा जाता है ।  जिनके कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम नाजायज गाँजा व 600/- रुपये बरामद करते हुए आज दिनांक 11.02.2022 समय 07:30 बजे आरटीओ मोड से लगभग 100 कदम की दूरी से गिरफ्तार कर  मु0अ0सं0  95/2022 व 96/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगीः- (600/- रुपये व दो अदद काली पालिथिन  से 01 किलो 130 ग्राम नाजायज गाँजा )
गिरफ्तारी का स्थान /समय:-
आरटीओ मोड से लगभग 100 कदम की दूरी से , दिनांक 11.02.2022 समय करीब 07.30  बजे
गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 विजय कुमार गौड चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    हे0कां0 धीरज सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.    हे0कां0 मोहसिन खां थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    का0 शरद यादव  थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies