Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मनबड़ो की पिटाई से 35 वर्षीय युवक की मौत ग्रामीणों ने रोड को किया जाम अधिकारी पहुंच कर जाम को खुलवाया पुलिस अधीक्षक

 मनबड़ो की पिटाई से 35 वर्षीय युवक की मौत

 ग्रामीणों ने रोड को किया जाम अधिकारी पहुंच कर जाम को खुलवाया

पुलिस अधीक्षक उत्तरी  घटनास्थल का किया  निरीक्षण

घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। झंगहा थाना  क्षेत्र के मोतीराम अड्डा बंजारी टोला में बुधवार रात करीब 35 वर्षीय एक युवक को मनबढ़ों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई । स्वजन ने नौ बजे से एक घंटे तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर शव रखकर जाम रखा। वह हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। स्वजन के आरोप पर पुलिस ने गांव के ही युवक को हिरासत में ले लिया। इस पर जाम समाप्त हुआ। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज निषाद बुधवार रात घायलावस्था में गांव के ही कोलाहल निषाद के घर के पीछे निर्वस्त्र अचेत पड़ा था उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। स्वजनों के अनुसार उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। जानकारी होने पर स्वजन उसे घर ले गये। सुबह मनोज की मौत हो गई। स्वजन ने गांव के ही दो लोगों को हत्या करने की बात चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे। हत्या में शामिल एक व्यक्ति अचानक गांव में ही देखकर स्वजन ने गोरखपुर देवरिया मार्ग पर दौड़ा लिया। मौके पर पुलिस पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया।मृतक मनोज मूल रूप से चौरी चौरा थाना क्षेत्र के रामनगर का निवासी है। उसकी शादी झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा गांव के राम दयाल निषाद की पुत्री नीता से हुई थी। वह अपने ससुराल में ही रह कर मजदूरी करता था। उनकी 13 वर्षीय एक पुत्री खूशबू और 8 वर्षीय मनीष एक पुत्र है। घटना की जानकारी होते ही एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, झंगहा, खोराबार, चौरी चौरा पुलिस, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय मौके पहुंच कर जांच शुरू किया पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों मंगेश कुमार व पन्ने लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है मनोज मंगेश पन्नीलाल एक साथ रात में खाना खाएं खाना खाते समय ही मनोज ने पन्ने के पत्नी के संबंध में कुछ अभद्र टिप्पणी किया पन्ने लाल को नागवार लगा और वही मारपीट शुरू हो गया मारने पीटने में पन्ने लाल का मंगेश ने भी सहयोग किया उसके बाद मनोज अपने घर चला गया जहां आज सुबह मनोज की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय पिपराइच चौरी चौरा खोराबार कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर यथास्थिति को नियंत्रण किया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies