Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दिनांक 08.03.2022 को थाना सहजनवां क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण , 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

 दिनांक 08.03.2022 को थाना सहजनवां क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण , 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने एंव अपराधियो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिये गये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विवेचना से मु0अ0सं0 56/2022 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का खुलासा किया गया, संदिग्ध से पूछताछ करते हुए तथा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराही द्वारा के मौके पर पहुँचकर मुकदमा वादिनी/ अभियुक्ता 1. गीता देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह पुत्री कृष्ण दयाल सिंह निवासी भैसला थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर  को उसके घर भैसला से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 अदद मोबाइल व 50000/ रूपया 2. सोनू गुप्ता  पुत्र रोहित गुप्ता निवासी बरईपार  थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर  को तिलौरा तिराहा से पकड कर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया, जामा तलाशी से अभियुक्त के पास  से 02 मोबाइल तथा एक अदद मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त बरामद हुई जिसमें जिसके सम्बन्ध में पूर्व से  मु0अ0सं0 56/2022 धारा 302 भा0द0वि0 थाना स्थानीय पर पंजीकृत है  । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से ज्ञात हुआ कि मुकदमा वादिनी/अभियुक्ता गीता द्वारा अपने प्रेमी सोनू गुप्ता व उसके दोस्त कमलेश के साथ मिलकर घर पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी तथा मृतक के शव को गाँव के बाहर सड़क किनारे फेक दिया गया था । जिनको आज जेल भेजा जा रहा है  ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 56/22 धारा 34/302/201/404 भादवि0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण-
1. गीता देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह पुत्री कृष्ण दयाल सिंह निवासी भैसला थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर  
2. सोनू गुप्ता  पुत्र रोहित गुप्ता निवासी बरईपार   थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

बरामदगी-
50,000 रू0, 03 अदद मोबाइल व हत्या मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल (बजाज प्लैटिना)

गिरफ्तारी का स्थान-
अभियुक्ता को मुकदमा वादिनी के घऱ ग्राम भैसला व अभियुक्त सोनू गुप्ता को तिलौरा तिराहा के पास

गिरफ्तारी का दिनांक व समय-
दिनांक 16.03.2022  समय 11.30 बजे

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.    प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 रविन्द्र सिंह यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
3.    उ0नि0 रविन्द्र सिंह तोमर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
4.    का0 विजय यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
5.    का0 अमित यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
6.     का0 विश्लेन्द्र यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
7.    महिला आरक्षी नेहा कुमारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
8.    महिला आरक्षी वर्षा प्रजापति थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

नोट – घटना का त्वरित/सफल अनावरण करने वाली टीम को उत्साह वर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा 25000/- नकद रूपये से पुरस्कृत किया गया ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies