वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस कार्यालयों डीसीआर,सीसीआर, 112 कंट्रोल रूम एवम कंट्रोल रूम के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का निरीक्षण किया गया
तथा इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाईन गोरखपुर स्थित व्हाईट हाऊस का भी निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यालय परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए जरूरी व्यवस्थाओं एवं कार्यों का अवलोकन किया गया। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की व्यवस्था बनाए रखने हेतु जरूरी सामग्रीयों की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । कार्यालयों में किये जा रहे कार्य के संबंध में पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*