Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

२२पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 २२पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




    गोरखपुर । रंगो त्योहार होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को कमपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतरारी क्षेत्र कौड़ीराम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी सभी बच्चों ने अपने  चित्रों को रंगों के माध्यम से चार्ट पेपर पर बनाया।विद्यालय के हेड मास्टर  शंभू शरण दिवाकर  ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि  इससे बच्चों में रचनात्मक विकास होता है और साथ ही साथ उनके व्यक्तित्व पर अच्छा प्रभाव पड़ता है ।   हितेंद्र मौर्य  ने कहा कि बच्चों में कला से नैतिक मूल्यों का विकास होगा, उन्होंने ने सभी बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी और रंगों के त्यौहार को प्रेम पूर्वक मनाने की अपील किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय प्रश्न स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय हेडमास्टर के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक  गोरखनाथ , सर्वेंद्र कुमार मिश्र,अवनींद्र प्रकाश शुक्ल, सत्येंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार शर्मा और बहुत सारे अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies