Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

समाज में होलीका, हिरण्यकश्यप, है तो वहीं पर भक्त प्रहलाद और भगवान नृसिंह भी_सीएम योगी

 समाज में होलीका, हिरण्यकश्यप, है तो वहीं पर भक्त प्रहलाद और भगवान नृसिंह भी_सीएम योगी




गोरखपुर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली जैसे पर्व की परंपरा हमें अतीत से जोड़ती है। समाज में जिस प्रकार होलिका या हिरण्यकश्यप किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, उसी प्रकार भक्त प्रहलाद और भगवान नृसिंह भी बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रूप में रहते हैं। होली जैसे पर्व हमें अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।  रंगों का यह पर्व समतामूलक समाज का प्रतिबिंब है।
सीएम योगी रविवार को गोरखपुर में घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली रंग भरी शोभायात्रा के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारी हजारों साल की विरासत की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों के महापर्व के पूर्व हाल में सम्पन्न लोकतंत्र के महापर्व में जनता ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को चुना है। यूपी के परिणाम से अन्याय, अत्याचार, अराजकता और अव्यवस्था के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखने वाले हरेक व्यक्ति के मन में उत्साह व उमंग है।
__गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर लगी राष्ट्रवाद पर मुहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उल्लास का पर्व होली गोरखपुर के लिए और भी महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद पहली बार जनपद की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर जनता ने राष्ट्रवाद की मुहर लगा दी है। सुशासन को समर्पित अभियान में मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा को दिलाकर लोगों ने हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

उपकार नहीं, दायित्व का निर्वहन किया सरकार ने

कोरोना संकटकाल में महामारी के साथ गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए केंद्र व यूपी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने लोगों को बीमारी से बचाने के साथ उनकी जीविका को भी बचाया। उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ तथा प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त डबल राशन दिया गया। ऐसा करके सरकार ने कोई उपकार नहीं किया बल्कि अपने दायित्व का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आस्था बहुत मजबूत है हमें पर्वों की श्रेष्ठ परंपराओं को सदैव बनाए रखना होगा होली में हमें जोश में होश नहीं खोना चाहिए। जो लोग किन्ही कारणों से रंग नहीं खेलना चाहते हैं उन पर जबरन रंग ना डालें। शालीनता के साथ त्यौहार मनाए। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies