हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा
प्रजापति ब्रह्मकुमारियों ने निकाली प्रभात फेरी
इटावा जसवंत नगर प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा ने नगर में फेरी निकाल कर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने किया।
नगर के लुधुपुरा मोहल्ले की टीचर्स कॉलोनी से शुरू हुई फेरी में शामिल अनुयायी शिव महिमा का गुणगान करते हुए विभिन्न नारे लगा रहे थे। कुछ स्थानों पर फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी हुआ। यह फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से घूमती हुई वापस लुधुपुरा पहुंची जहां प्रवचन कार्यक्रम शुरू हुआ। दिन भर चले इस कार्यक्रम में नजदीकी कस्बों जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
बतौर मुख्य वक्ता रॉबिन बहन ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बेहतर जीवन जीने के लिए काम क्रोध लोभ मोह का त्याग करना होगा इसके लिए हमें चिंतन करने की जरूरत है। हम अपने विचारों को जितना श्रेष्ठ बनाएंगे उतना हमारा कर्म श्रेष्ठ बनेगा और जब कर्म श्रेष्ठ बनेगा तभी हम महान बनेंगे। कभी किसी से लेने की भावना नहीं रखना है क्योकि जो हम देते हैं वहीं हमारे पास वापस आता है। दूसरों को प्यार देंगे तो प्यार मिलेगा। सम्मान देंगें तो सम्मान मिलेगा इसलिए सदा देने की भावना रखना है।
करहल से आईं निधि बहन ने कहा कि ईश्वरी शक्ति हम सबके अंदर होती है बस अध्यात्म के माध्यम से अच्छे कर्म करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें सद्कर्मों की ओर बढ़ना होगा। इस दौरान किरन, तेजस्विनी, पुष्पा आदि बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी बहनें मौजूद रहीं।
इटावा जसवंत नगर प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा ने नगर में फेरी निकाल कर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया।
मार्च 07, 2022
0
Tags