Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को e kyc के बारे में दी गई जानकारी

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को e kyc के बारे में दी गई जानकारी




बांसगांव विकासखंड के न्याय पंचायत फुलहर खुर्द केअन्तर्गत ग्राम पंचायत अम्मरपुर के ग्राम डुमरी मुतालिक शाहपुर में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को ईकेवाईसी के बारे में चौपाल लगाकर जागरूक किया गया तथा किसानों को बताया गया कि जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हो रहे हैं वे 31 मार्च तक अपना ईकेवाईसी करवा लें । प्राविधिक सहायक पंकज कुमार ने बताया की ईकेवाईसी के लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से अथवा मोबाइल नंबर ना होने पर csc केंद्र  पर जाकर बायोंमेट्रिक  तरीके से अपना ई केवाईसी जरूर करा लें अन्यथा अगली किस्त आने में दिक्कत हो सकती है इसकी जानकारी देते हुए पंकज कुमार ने बताया की आप सभी किसान लोग अधिक से अधिक संख्या में राजकीय बीज गोदाम से बीज खरीदें जहां आपको सब्सिडी के रूप में 50% रुपयों का आपके खाते में रिफंड हो जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से किसान गुलाब ,शैलेश ,रामसमुझ, दुर्गावती ,गीता, माधुरी ,संतोष , अजीत व अन्य किसान तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies