Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाबालिक अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 नाबालिक अपहरण कर दुष्कर्म करने  के आरोप का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 240/21 धारा 363,366,376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शक्ती पुत्र राम अवध निवासी-छपिया  थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को दिनांक 21.04.2022 समय करीब 22.45 बजे अम्बेडकर चौराहा थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता  -
शक्ती पुत्र राम अवध निवासी-छपिया  थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 240/21 धारा 363, 366, 376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना बड़हलगंज गोरखपुर

गिरफ्तारी का स्थान व समय-
अम्डेकर चौराहा थाना बड़हलगंज, दिनांक 21.04.2022 समय करीब 22.45  बजे

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.    प्र0नि0 उमेश कुमार बाजपेयी थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
2.    उ0नि0 विशाल शर्मा थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
3.    उ0नि0 निलेश राय थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
4.    का0 अंगद यादव थाना बड़हलगंज, गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies