Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

झाड़ियों में फेंका युवक का मिला शव चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की आशंका शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

 झाड़ियों में फेंका युवक का मिला शव

 चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की आशंका शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस



 
गोरखपुर गुलरिया थाना क्षेत्र के काला गांव के पास गोरखपुर महाराजगंज हाईवे के किनारे झाड़ी से एक 28 वर्षीय का आज मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर कहीं से लाकर झाड़ियों में फेक दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के चेहरे का है हिस्सा ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके युवक भूरे रंग का छिटदार हाफ टी शर्ट, और पेंट पहने हुए था। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी आशंका जताई जा रही है कि शव एक हफ्ते पहले का होगा। पुलिस शव की फोटो आस-पास के गांव बॉर्डर के थानों व बिट पुलिस गर्मियों के ग्रुप में डाल कर पहचान कराने के प्रयास कर रही है ।
थानेदार गुलहरिया अमित कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है ।पहचान की कोशिश की जा रही है ।पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies