Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध मदाक पदार्थ (गांजा) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध मदाक पदार्थ (गांजा) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार




जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त धीरज कुमार पुत्र श्री दीप राज निवासी ग्राम रमपुरवा कटेहरी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष के कब्जे से कुल 120 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर दिनांक 13.04.2022 समय 14.00 मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन गेट नं0 06 के पास से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 225/22 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

संक्षिप्त विवरण पूछताछ विवरणः- आज दिनांक 13.04.2022 को थाना कैण्ट गोरखपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन गोरखपुर पर गांजा बेचता है , वो अपने साथ गांजा लेकर बस स्टेशन पर आने वाला है । उक्त सूचना पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अभियुक्त धीरज कुमार पुत्र श्री दीप राज निवासी ग्राम रमपुरवा कटेहरी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को नाजायज गांजा के समय करीब 14.00 रेलवे स्टेशन गेट नं0 06 साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा  बताया गया कि साहब मैं रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर राह चलते लोगों को गांजा बेचकर जीवकोपार्जन करता हूँ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण/अपराधिक इतिहासः-

धीरज कुमार पुत्र श्री दीप राज निवासी ग्राम रमपुरवा कटेहरी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष

1.    मु0अ0सं0 225/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    मु0अ0सं0 223/20 धारा 379/411/413/414 भादवि थाना कोठीभार जनपद महराजगंज
3.    मु0अ0सं0 238/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोठीभार जनपद महराजगंज
4.    मु0अ0सं0 174/19 धारा 170/406/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
5.    मु0अ0सं0 95/20 धारा 379 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज
6.    मु0अ0सं0 71/21 धारा 392 भादवि थाना निचलौल जनपद महराजगंज
7.    मु0अ0सं0 78/21 धारा 8/20 NDPS ACT , 3/25 आर्म्स एक्ट , 34/307 भादवि निचलौल जनपद महराजगंज
8.     मु0अ0सं0 100/17 धारा 489- ए/489- बी/489- सी भादवि थाना निचलौल जनपद महराजगंज
9.    मु0अ0सं0 262/21 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना निचलौल जनपद महराजगंज

बरामदगी- 01 किलो 120 ग्राम नाजायज गांजा

गिरफ्तारी का स्थान /समय- गोरखपुर रेलवे स्टेशन गेट नं0 06/13.04.2022 /समय 14.00 बजे

गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    हे0कां0 कुन्दन कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.    हे0कां0 विजेन्द्र सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    हे0कां0 लक्ष्मीकान्त तिवारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6.    कां0 प्रेम बहादुर सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies