Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आये लोगों ने भेंट की तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Top Post Ad

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आये लोगों ने भेंट की तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है। हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।


Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies