Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 343/22 धारा 147/504/506/427/307 व बढ़ोत्तरी धारा 34 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. गोविन्द चौधरी पुत्र रामधनी निवासी प्रेम नगर कालोनी सूबा बाजार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 2. विनोद साहनी पुत्र चन्नु साहनी निवासी ग्राम विशुनपुरवा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 3. भरत पुत्र फून्नू निवासी ग्राम विशुनपुरवा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 20.05.2022 को समय 11.35 बजे कूड़ाघाट तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरणः-    दिनांक 19/05/2022 को आवेदिका लक्ष्मी देवी पत्नी मिठाई लाल, निवासी, विशुनपुरवा, थाना- कैन्ट, जिला, गोरखपुर के दुकान पर अभियुक्तगण चुन्नू, मून्ना, महेन्दर पुत्र स्व0 रामजीत, महेन्दर पुत्र गोलू एवं झीनक पुत्र स्व0 बासु, सीता पत्नी स्व0 भोला सुरज, चन्दन, पवन, गोलू पुत्र स्व0 भोला, तेरस पुत्र स्व0 गोकुला निवासीगण- विशुनपुरवा, सत्येन्दर चौधरी पुत्र जयदयाल, निवासी- सिघड़िया थाना कैन्ट गोरखपुर भुमाफिया- शत्रुधन मिश्रा, सुनिल सिंह उर्फ सुनिल चौधरी पुत्र खरभान, गोविन्द चौधरी खोराबार निवासी व करीब दस की संख्या में अज्ञात लोगो द्वारा लगभग 1.30 बजे रात्रि को कब्जा कराने की नियत से जे0सी0बी0 के द्वारा बाउण्ड्री व दुकान को तोड़ने व मना करने पर आवेदिका व उसकी पुत्री के उपर जे0सी0बी0 चढाने के प्रयास के सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा  प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 343/22 धारा 147/504/506/427/307 भादवि पंजीकृत किया गया । घटना में सम्मलित 1. गोविन्द चौधरी पुत्र रामधनी निवासी प्रेम नगर कालोनी सूबा बाजार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 2. विनोद साहनी पुत्र चन्नु साहनी निवासी ग्राम विशुनपुरवा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 3. भरत पुत्र फून्नू निवासी ग्राम विशुनपुरवा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 20.05.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 अमित चौधरी चौकी प्रभारी ई0कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.    उ0नि0 अभिनव मिश्रा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    हे0कां0 वीरेन्द्र थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6.    कां0 वैभव श्रीवास्तव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।  हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies