रोज भाग रहीं 5 नाबालिग बेटियां:105 दिनों में 500 लड़कियां ब्वायफ्रेंड संग फरार, 10 हजार खर्च कर पुलिस बरामद करती है।
गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज में नाबालिग बेटियों के ब्वायफ्रेंड के साथ भागने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। पुलिस के आंकड़ों की मानें तो वर्ष 2022 में 1 जनवरी से 15 अप्रैल तक नाबालिग बेटियों के भागने की 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। यानी हर दिन 5 बेटियां घर छोड़कर प्रेमी संग फरार हो रही हैं।सभी में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ये आंकड़ें अभी अप्रैल तक के ही हैं। अगर यही आलम रहा तो इस साल के अंत तक यह आंकड़ा 2000 से ज्यादा हो जाएगा। जो पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों से सबसे अधिक होगा।
तीन बार भाग चुकी है एक लड़की
पुलिस ने बताया कि खोराबार इलाके की एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी संग तीन बार भाग चुकी है। पहली बार पुलिस उसे चंडीगढ़ से लाई। दूसरी बार लुधियाना और तीसरी बार गुड़गांव से लाई। इसके बाद पुलिस ने घरवालों को सलाह दी कि प्रेमी से ही उसकी शादी करा दें। इसके बाद परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
रोज भाग रहीं 5 नाबालिग बेटियां:105 दिनों में 500 लड़कियां ब्वायफ्रेंड संग फरार, 10 हजार खर्च कर पुलिस बरामद करती है।
मई 21, 2022
0
Tags