Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अंग्रेज़ी विभाग में आयोजित हुआ मॉक इंटरव्यू , प्रतिभागियों ने कहा सराहनीय है पहल

 अंग्रेज़ी विभाग में आयोजित  हुआ मॉक इंटरव्यू , प्रतिभागियों ने कहा सराहनीय है पहल

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग में २०/०५/२०२२ को मॉक इंटरव्यू का आयोजन हुआ जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. आलोक कुमार, डॉ. पंकज सिंह एवं डॉ. शायका तंजील विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।
मॉक इंटरव्यू के पश्चात विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को उनकी कमियों के बारे में अवगत कराया जिससे वे अपने मुख्य साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि अंग्रेजी विभाग से करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सहायक आचार्य की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनका साक्षात्कार २० जून से प्रारम्भ हो रहा है। विभाग द्वारा आयोजित दूसरे मॉक इंटरव्यू में प्रतिभागी प्राची सिंह, अजीत सिंह, प्रीती यादव, प्रियंका मिश्रा एवं रेनू उपस्थित रहे। इस मॉक इंटरव्यू के लिए प्रतिभागियों ने काफी रूचि दिखाई एवं उनकी प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार शुक्ल ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति पूर्व की अपेक्षा काफी बेहतर रही है।

प्रतिभागी अजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के मॉक इंटरव्यू से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इसी क्रम में छात्रा प्राची सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित यह मॉक इंटरव्यू हमारे भविष्य निर्माण में काफी मददगार साबित होगा। प्रतिभागियों ने इस मॉक इंटरव्यू के आयोजन के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies