Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महेसरा ताल में बच्चों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत

 महेसरा ताल में बच्चों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत




गोरखपुर थाना चिलुआताल के महेश्वरा ताल में आज दिन में करीब दो बच्चों के साथ नहाने गए किशोर की ताल के पानी में डूबने से मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को बाहर निकलवा कर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सनी उम्र 13 वर्ष पुत्र रामप्रीत निवासी महेश्वरा थाना चिलुआताल गोरखपुर आज दिन में अपने मित्रों के साथ महां योगी गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय के पीछे महेश्वरा ताल में अपने साथियों समेत नहाने गया था ।नहाते समय किशोर गहरे पानी में चला गया। साथ नहा रहे बच्चों ने जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी । सूचना पर पहुंचे परिजन स्थानीय पुलिस थाना चिलुआताल को किशोर के डूबने के बारे में बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से महेसरा ताल से किशोर के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मोके पर हल्का प्रभारी चंद्रभान साथी पुलिस कर्मियों के साथ पहुचकर ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाने में महतवर्ण भूमिका रही।
  मृतक किशोर का पिता सफाईकर्मी है जिसके एक बेटा और एक बेटी है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies