सत्य निष्ठा एवं निष्पक्ष कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को प्रभारी निरीक्षक ने दिलाई शपथ।
शनिवार को कैम्पियरगंज कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने थाने पर तैनात उपनिरीक्षकों , कार्यालय दीवान, मुंशी सहित सभी पुलिस कर्मियों को सत्य निष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर बिना किसी भेद भाव के कार्य करने के सम्बन्ध में शपथ दिलवाई। एक स्वर से पुलिस कर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक के शपथपूर्ण शब्दों को दोहराते हुए सेवा संकल्प का शपथ ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है और राष्ट्र एवं समाज के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किया जाना चाहिए। विघटन कारी तत्वों के प्रति कठोरत कार्रवाई किए जाने के लिए आज हम सब संकल्प लेंते है । समाज में पुलिस कर्मियों की छवि सुधारने के लिए हमें उन सभी उपायों को अपनाकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर बरिष्ठ उपनिरीक्षक निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार तिवारी, सुरेश यादव,प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,बीट अधिकारी अभय प्रताप सिंह, महिला पुलिस रोशनी मौर्या,अजिता, सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
