Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 चोरी की मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में आज दिनांक 29.06.2022 को उ0नि0 अशोक दीक्षित मय हमराह के चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के क्रम में कस्बा सिकरीगंज में मामूर थे कि दो व्यक्ति अलग अलग मोटरसाइकिल से तेज गति से भूमिधर तिराहे की तरफ से कस्बा सिकरीगंज तिराहे की तरफ आते हुये शक होने पर उक्त मोटरसाइकिल चालको को पुलिस वालों द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उक्त दोनो मोटरसाइकिल चालक तेजी से गाङी को पीछे मोङकर वापस भागना चाहे कि एक मोटरसाईकिल चालक लङखङाकर गिर गया जिसको पुलिस टीम द्वारा दौङकर एक व्यक्ति को पकङ लिया गया, पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम विशाल गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी पहाड़पुर थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर हाल मुकाम ननिहाल कुरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर बताया। 02 मो0 साईकिल बरामद किया गया तथा दूसरा रवि राय पुत्र रणविजय राय निवासी ग्राम कुरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर भागने मे सफल रहा, बरामदगी के आधार पर थाना सिकरीगंज पर  मु0अ0सं0 128/2022 धारा 411,403 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्त विशाल गुप्ता को समय 09.10 बजे कस्बा सिकरीगंज से अंतर्गत धारा 411,403 भादवि में गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण- 

01- थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

02- उ0नि0 अशोक दीक्षित - थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

03- का0 दिनेश शाह- थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

04- का0 आनन्द यादव - थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

05- का0 राकेश यादव- थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies