अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक नफर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मयंक दूबे उर्फ मैक्स पुत्र अनिल दूबे निवासी बिमुटी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को एक अदद तमन्चा देशी 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ झुमिला साउखोर मार्ग पर स्थित बिमुटी गेट थाना बड़हलगंज,जनपद गोरखपुर से दिनांक 02.08.2022 समय करीब 23.20 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बड़हलगंज पर मु0अ0सं0 331/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, विधिक कार्यवाही की जा रही हैं!
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कविन्द्रनाथ सिंह थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
2. का0 सत्यप्रकाश तिवारी थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
3. का0 हरेन्द्र यादव थाना बड़हलगंज, गोरखपुर